राजगीर कुंड शाखा डाकघर में डाक संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर कुंड शाखा डाकघर में आज डाक विभाग द्वारा डाक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार श्री मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली उपस्थित रहे। उनके साथ डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे डाक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। उपस्थित लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डाक निरीक्षक दक्षिणी अनुमंडल श्री रामाशीष कुमार भी उपस्थित रहे l डाक संवाद के दौरान मुख्य अतिथि श्री मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली ने राजगीर के समस्त शाखा डाकघरों के कार्यों की समीक्षा किये और सभी शाखाडाकपाल को, विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के लिए भी निर्देशित किये उन्होंने डाक सेवाओं को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुँचाने पर बल दिया और बताया कि नालंदा डाक मंडल के समस्त डाक कर्मी बेहतर से बेहतर सेवा देकर नालदा डाक मंडल को इस वित्तीय वर्ष में भी अव्वल स्थान पर रहना है मौके पर उपास्थित सभी डाककर्मी ने भी बेहतर से बेहतर सेवा का प्रण लिया l
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने डाक सेवाओं से संबंधित सुझाव भी साझा किए l मौके पर डाक अधीक्षक नालंदा कुंदन कुमार ने कहा कि डाक विभाग निरंतर अपनी सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए जगह जगह डाक चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है l
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर राजगीर कुंड के शाखा डाकपाल श्री विजय कुमार उप्पध्याय के साथ साथ डाक विभाग के कई अन्य कर्मचारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे l
