• Tue. Oct 27th, 2026

#bihar: कौमुदी महोत्सव में कमल नयन श्रीवास्तव को साहित्य रत्न सम्मान…

Bykhabretv-raj

Oct 27, 2026

 

 

 

 

कौमुदी महोत्सव में कमल नयन श्रीवास्तव को साहित्य रत्न सम्मान…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा पटना जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कौमुदी महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्यकार कमल नयन श्रीवास्तव को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
पाटलिपुत्र परिषद् की ओर से आयोजित इस महोत्सव में पटना साहिब के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने कमल नयन श्रीवास्तव को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
सम्मान प्राप्त करने पर कमल नयन श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पाटलिपुत्र परिषद् और आयोजकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और इसके माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों को संरक्षित किया जा सकता है। साहित्य न केवल समाज को सही दिशा देने का काम करता है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि साहित्य रत्न सम्मान मिलना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। ऐसे सम्मान साहित्यकारों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।