“आपदा प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका” पर ए. एन. कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग में हुआ सेमीनार..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में शनिवार दिनांक 7/3/2026 को आपदा प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका विषय पर लोक प्रशासन विभाग में सेमिनार की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सिंह विशेष कार्य पदाधिकारी (अपर सचिव) मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ,बिहार पटना ने कहा कि
घर की चौखट से उठकर संसद तक पहुंचने वाली महिलाओं का आपदा प्रबंधन के प्रत्येक चरण में योगदान होता है। महिलाएं अपने नेतृत्व के जरिए आपदाओं के जोख़िम को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में सक्षम होती हैं। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेखा रानी ने कहा कि महिलाओं को प्रबंधन स्तर तक पहुंचने में सतत प्रयास करने पड़े हैं , वो चाहे आपदा प्रबंधन हो या सामान्य प्रशासन हो।और अपनी सूझ-बूझ से हर विपदा का हल निकाल देती है। विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि महिलाओं की सफलता में पुरुष वर्ग का भी बराबर का प्रयास होता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के पीछे महिला सशक्तिकरण के साथ साथ उस पुरुष वर्ग को भी वो हौसला देना है जो महिलाओं को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हैं। इस उद्देश्य से विभाग के चार छात्रों रंजीत सिंह, रजनीश,अमन और रौशन को शाल देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ संचित लाल, मुख्य कुलानुशासक डॉ वंदना,प्रो सीमा प्रसाद, विभागाध्यक्ष,अंग्रेजी विभाग,प्रो हिना तब्बसुम, समाज शास्त्र, विभागाध्यक्ष, डॉ शत्रुघ्न, डॉ कामना, डॉ अमीरूल्लाह, डॉ प्रीति, डॉ श्वेता इत्यादि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने किया।
