निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को ‘कविवर सत्यनारायण सम्मान’, ‘दूसरी आवाज’ का लोकार्पण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राँची के वरिष्ठ साहित्यकार निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कविवर सत्यनारायण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। बिहार राज्यगीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला यह विशेष सम्मान पटना में मंगलवार को चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने प्रदान किया। इस अवसर पर हिमकर श्याम द्वारा संपादित साहित्यिक पत्रिका ‘दूसरी आवाज’ का भी लोकार्पण किया गया।
समारोह में समाज, साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 53 कलमजीवियों को भी सम्मानित किया गया। सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन संस्था के प्रधान महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव और राजेश राज ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
