राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, दो कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा…
महिला इंडियन राउंड टीम और मिश्रित रिकर्व टीम ने दिलाई बिहार को दोहरी सफलता…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना,16 नवंबर 2026- 11 से 18 नवंबर 2026 तक शिलांग, मेघालय में आयोजित 33वीं और 46 वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को दो कांस्य पदक दिलाए हैं। प्रतियोगिता में बिहार की महिला इंडियन राउंड टीम और मिश्रित रिकर्व टीम ने अपने दमदार खेल से राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की तीरंदाजी की प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 33वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की महिला इंडियन राउंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, संस्कृति राज और छोटी कुमारी की टीम ने मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है।
बिहार की टीम ने महाराष्ट्र और पंजाब को हराकर पदक की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कड़े संघर्ष के बावजूद टीम को 3-5 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, खिलाड़ियों ने हौसला बनाए रखा और मणिपुर को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।
वहीं, 46वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की मिश्रित रिकर्व टीम ने भी कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। अंशिका कुमारी और समर्थ कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को एक और राष्ट्रीय पदक दिलाया।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि दो अलग-अलग स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतना बिहार की तीरंदाजी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन खिलाड़ियों की सफलता राज्य में तीरंदाजी के प्रति बढ़ते उत्साह, खिलाड़ियों की मेहनत और उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है। बिहार के अन्य खिलाडियों के लिए भी यह सफलता प्रेरणा देने वाली है।
