• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: पटना शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्य ज्योति ने हरनौत में की बैठक…

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

 

 

 

 

पटना शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्य ज्योति ने हरनौत में की बैठक…

शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के तहत मुद्दों पर चर्चा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की भावी प्रत्याशी डॉ.
दिव्य ज्योति ने नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने ‘शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा’ के तहत विभिन्न महाविद्यालयों और स्कूलों में शिक्षकों, प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और शिक्षक-प्रशिक्षुओं के साथ बैठकें कीं।

इस दौरान डॉ. दिव्य ज्योति ने आरपीएस कॉलेज हरनौत, पीएम. श्री उमावि हरनौत, श्री शंकर उमावि अमरपुरी, रामकृपाल सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और जीडीएम कॉलेज हरनौत का दौरा किया। इन बैठकों में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शिक्षकों के साथ सीधे संवाद में डॉ. दिव्य ज्योति ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस), समयबद्ध पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, उच्च एवं स्कूली शिक्षा का सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा और शिक्षक सम्मान शामिल थे।

उन्होंने कहा, “ज्ञान का प्रकाश देने वाली नालंदा की इस पावन धरती से मैं संकल्प लेती हूँ कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की आवाज़ को विधान परिषद में पूरी ताकत के साथ उठाऊँगी।” उन्होंने आगे जोड़ा कि शिक्षकों के सशक्त होने से शिक्षा सशक्त होगी और बिहार पुनः ज्ञान की राजधानी बनेगा।
डॉ. दिव्य ज्योति ने बताया कि नालंदा केवल इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने विश्व को शिक्षा का मार्ग दिखाया, वहीं के शिक्षक आज सम्मान, सुरक्षा और सशक्त प्रतिनिधित्व की अपेक्षा रखते हैं। यह अपेक्षा केवल एक मांग नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का आह्वान है।

उन्होंने सभी शिक्षक साथियों, प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. दिव्य ज्योति ने आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों की बुनियादी समस्याओं जैसे सेवा शर्तों में सुधार, मान-सम्मान की रक्षा और उनकी जायज़ मांगों को संबंधित अधिकारियों व शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस यात्रा के दौरान आरपीएस कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने डॉ. दिव्य ज्योति को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्रोफेसर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

हरीओम की रिपोर्ट