• Wed. May 13th, 2026

#bihar: राजगीर में 21 मार्च को नंद समाज का राज्य अधिवेशन, पूरे देश से जुटेंगे नंद समाज के दिग्गज…

Bykhabretv-raj

Mar 17, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राजगीर में 21 मार्च को नंद समाज का राज्य अधिवेशन, पूरे देश से जुटेंगे नंद समाज के दिग्गज…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ ।अति पिछड़े वर्ग के नन्द, सेन, सविता, श्रीवास, ठाकुर, शर्मा,न्यायी समाज का प्रमुख संगठन ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, बिहार प्रदेश का प्रथम राज्य अधिवेशन नालंदा जिले के राजगीर स्थित 21 मार्च को प्रातः 9 बजे से राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में संपन्न होने जा रहा है।
इस अधिवेशन में देश के कई प्रान्तों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीगण, अन्य प्रतिनिधियों सहित बिहार राज्य के तमाम बुद्धिजीवी गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे।
ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव आदित्य नारायण सेन ,बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार सहित संगठन के नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से
नंद समाज के लोगों से अपील किया है कि नंद समाज के गौरव चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की भूमि बिहार के राजगीर में होने वाले ऐतिहासिक प्रथम राज्य अधिवेशन को सफल बनाने हेतु
अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए ।
वही संगठन के कार्यकर्ताओं में राज्य अधिवेशन को लेकर उत्साह की लहर है ।
बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य तथा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो . डॉ.शिवजतन ठाकुर ने बिहार के समस्त नंद समाज के लोगों से विनम्र अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाए तथा पूरे देश में एकता का मिसाल कायम करे ।
उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि बिहार में पहली बार यह सम्मेलन कई मायनों में खास होने वाला है जिसमें नंद समाज के अनेकों दिग्गज भाग लेगे ।वही संगठन के नेताओं ने बताया कि अधिवेशन संबंधी सभी जरूरतों को पूरा कर लिया गया है और अतिथियों के रहने खाने का बेहतर इंतजाम किया गया है ।इस सम्मेलन के माध्यम से पूरे देश के नंद समाज के लोगों को एकजुट होने का आवाह्न किया जाएगा और बिहार की धरती से हुंकार नंद समाज को एक नई दिशा देगी ।