• Fri. Sep 25th, 2026

#bihar: पंडीत दिनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: डा प्रीती शेखर

Bykhabretv-raj

Sep 25, 2026

 

 

 

 पंडीत दिनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: डा प्रीती शेखर, प्रदेश महामंत्री, बिहार प्रदेश।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: प्रखर राष्ट्रवादी, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, मेहनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीती शेखर उपस्थित हुईं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कर नमन करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन चरित्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीती शेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे मनीषी हुए जिनका संपूर्ण जीवन विकास के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास के मुख्यधारा में जोड़ने सहित राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका प्रेरणादायक जीवन चरित्र आज हम सभी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात कर आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा रहा है। आज देश के हर वर्गों का ख्याल रखते हुए गरीबों, असहायों के साथ साथ गरीब सवर्ण समाज को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10% आरक्षण देने का काम किया है जो आज से पहले की सरकाऱों ने कभी सोचा भी नहीं था। पंडीत दिनदयाल जी का सोच था विकास के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा में लाना, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर देश के करोड़ों गरीबों, असहायों, अति पिछड़ों को लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। आज पी मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अभूतपूर्व मान सम्मान पाते हुए विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन से हमें समाज और देश के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम किशोर प्रसाद सिंह, आश्रिति शर्मा, छोटे लाल राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, डा आशुतोष कुमार, साबो देवी, तेजस्विता राधा, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, राजू माहुरी, आई टी सेल संयोजक अमित शान, अनिता देवी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, पुनीता देवी , मंडल अध्यक्ष रजनीश इस,मुकेश कुमार, विपीन झा ,क्रिडा प्रकोष्ठ जिला संयोजक जयराम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।