• Sat. Sep 26th, 2026

#bihar: भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतू स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग : डा प्रीती शेखर…

Bykhabretv-raj

Sep 26, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतू स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग : डा प्रीती शेखर…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: शुक्रवार की संध्या बिहार शरीफ विधानसभा स्तरीय “वोकल फार लोकल” जागरूकता अभियान गोष्ठी बिहार शरीफ नगर दक्षिणी मंडल अंतर्गत आर्य समाज मंदिर परिसर, मथुरिया मुहल्ला बिहार शरीफ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रीती शेखर उपस्थित हुईं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री अमरेश कुमार नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सहित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद द्वारा किया गया । मौके पर पर्यावरण संरक्षण हेतू आर्य मंदिर परिसर में 05 फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीती शेखर ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी देशवासियों को “वोकल फार लोकल होना होगा। हम सभी अपने घरों एवं दैनिक उपयोग में वहीं वस्तुएं लाएं जो हमारे अपने देश में अपने देश के कारीगरों द्वारा बनी हो, जो हमारे श्रमिकों के मेहनत से बनी हो और विशेष रूप से स्वदेशी हो। जब हमारा पैसा हमारे ही देश के लोगों को मिलेगा तभी देश के लोग समृद्ध होंगे और हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मेक इन इंडिया ने आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा लगातार स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आने वाले त्योहारों में हम सभी अपने शहर ,जिला या आस पास के क्षेत्रों में बनने वाले उत्पादों का प्रमुखता से उपयोग करना चाहिए। हमें विदेशी कंपनियों की अपेक्षा अपने देश की कंपनियों से निर्मित सामानों का उपयोग करना चाहिए ताकि उसका सीधा लाभ हमारे देश के लोगों को प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डा आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अमरेश कुमार, जिला मंत्री राजू माहुरी, आई टी सेल संयोजक अमित शान,विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार हिंदू, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, धनंजय कुमार, रहुई मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, ओ बी सी जिला महामंत्री संजीव कुमार सन्नी, रमेश कुमार यादव, सुनील कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, रंजीत कुमार रंजन, संगीता देवी, रेणु देवी, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।