चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’2026 का हुआ भव्य आगाज…
पहले दिन गया जी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा…
पूरे राज्य से 150 बालिकाओं सहित कुल 330 खिलाड़ी हो रहे रहे हैं शामिल…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : पटना,27 सितंबर 2026:-बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 27 से 29 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में आयोजित चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 आज से शुरु हो गया।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 330 तीरंदाज शामिल हो रहे हैं जिनमें 150 बालिकाएं हैं। अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब-जूनियर, जूनियर औरवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आज आयोजित हुए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:-
अंडर 10 बालक- इंडियन राउंड.
1. पार्थ (गया जी)
2. अंश शर्मा (गया जी)
3. मास्टर कृष्णा (भोजपुर)
बालिका.
1. आकृति पांडे (गया जी)
2. कशिश राज (भोजपुर)
3. प्रिया शर्मा (गया जी)
रिकर्व राउंड -बालक
1. शिवांशु नारायण सिंह (MATC गया जी)
2. मानस कुमार (MATC गया जी)
3. आदित्य सिंह (नालंदा)
बालिका
1. दिया कुमारी (गया जी)
2. परदर्शी भास्कर (गया जी)
3. शिवांशिका यसाय (गया जी)
कम्पाउंड राउंड – बालक
1. अद्विक अर्नव (पटना)
2. युग कुमार (गया जी)
3. पार्थ (पटना)
बालिका
1. सफा सिद्दीकी (गया जी)
2. मान्या सिंह (पटना)
3. पूर्वी (पटना)
कल तारीख 28/09/26
को होने वाली स्पर्धा-
1. अंडर 13 (इंडियन रिकर्व कम्पाउंड राउंड)
2. अंडर 15 (इंडियन रिकर्व कम्पाउंड राउंड)
3. सब जूनियर (इंडियन रिकर्व कम्पाउंड राउंड)
4. जूनियर (इंडियन रिकर्व कम्पाउंड राउंड)
