• Sat. Sep 26th, 2026

#ख़बरें Tv: 27 से 29 सितंबर तक ‘लक्ष्य’ 2026 में बिहार के तीरंदाज दिखाएंगे दमखम…

Bykhabretv-raj

Sep 26, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य…

27 से 29 सितंबर तक ‘लक्ष्य’ 2026 में बिहार के तीरंदाज दिखाएंगे दमखम…

150 बालिकाओं सहित छह आयुवर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पदक के लिए करेंगे मुकाबला..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 26 सितंबर 2026 :-बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजधानी पटना में 27 सितंबर से तीन दिवसीय चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 330 तीरंदाज अपने निशाने की सटीकता और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब-जूनियर, जूनियर औरवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है, ताकि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें सही प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों को तराशकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा,ताकि वे भविष्य में बिहार और देश के लिए पदक जीत सकें।