डी एम नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप सफल आयोन हेतु पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार ,जिला पदाधिकारी , नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप ( महिला/ पुरुष ) के सफल आयोन हेतु
संबंधित कोषांग पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्वाधान में राजगीर खेल परिसर, राजगीर में दिनांक 9-10 अगस्त 2025 को एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष ) का आयोजन होने जा रहा है । उक्त खेल प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागी देशों के 16 टीम के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं । भाग लेनेवाले देशों में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल शामिल हैं ।
सभी खिलाड़ियों का आगमन दिनांक 6.8.25 से ही प्रारंभ हो गया है, जिसके आवासन की व्यवस्था राजगीर स्थित विभिन्न होटलों में की गई है , उक्त सभी आवासन स्थलों पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने एवं आवश्यक सहयोग हेतु हेल्प डेस्क एवं मेडिकल टीम की स्थापना की गई है ।
उक्त खेल प्रतियोगिता के अवसर पर समुचित तैयारी एवं विभिन्न कार्यों/व्यवस्थाओं का अनुश्रवण हेतु संबंधित पदाधिकाियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
स्पोर्ट्स क्लब राजगीर में रग्बी प्रतियोगिता के अवसर पर खिलाड़ियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था , आवासन व्यवस्था , खान पान व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था , चिकित्सा व्यवस्था ,एक्सरे मशीन , ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था , हेल्प डेस्क, साफ सफाई , अग्निशमन ,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण , प्रचार प्रसार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।
