• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar : एक अगस्त से एक सितंबर तक है दावा आपत्ति का समय , जल्द जुड़वा लें नाम : डा. मानव

Bykhabretv-raj

Aug 7, 2025

 

 

 

 

 

 

एक अगस्त से एक सितंबर तक है दावा आपत्ति का समय , जल्द जुड़वा लें नाम : डा. मानव

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : भारत निर्वाचन आयोग के ज़िला स्वीप आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने आम जन को संदेश जारी करते हुए गुरुवार को कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारण से नहीं चढ़ पाया है उनको घबराने की ज़रूरत नहीं है . चुनाव आयोग ने एक अगस्त से एक सितंबर तक नाम जोड़ने , कटवाने या सुधार करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है . इस अवधि में सभी योग्य मतदाताओं का नाम जुड़ जाए इसके लिए अभियान चल रहा है . इस दौरान सोमवार से रविवार तक प्रातः दस बजे से सायं पाँच बजे तक बी एल ओ एवं उनके सहयोगी संबंधित ब्लॉक एवं नगर निकाय कार्यालय में मुस्तैदी के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं . डा. मानव ने बताया कि वैसे युवा जिनकी उम्र अठारह वर्ष हो चुकी है वे फॉर्म संख्या छह भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं . वहीं नाम कटवाने के लिए फॉर्म संख्या सात का प्रयोग करना है . अगर कुछ सुधार करना है या स्थानांतरण चाहिए तो फॉर्म संख्या आठ भरना होगा . उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अभी से लोग मन बना लें और पड़ोसियों को भी जागरूक करें . मतदाताओं को कोई भी जानकारी लेनी हो तो टोलफ्री नंबर 1950 पर निःशुल्क बात किया जा सकता है . उन्होंने वोटरों से अपील किया है कि धर्म , जाति , लोभ लालच से ऊपर उठकर वोट करें और अपने वोट की चोट से मन पसंद की सरकार बनाएँ तभी देश का लोक तंत्र मज़बूत होगा .