• Fri. Feb 13th, 2026

@बिहार:”बचपन प्ले स्कूल में राखी का पर्व, पर्यावरण की मूल्यों की सीख के साथ मनाया गया “

Bykhabretv-raj

Aug 8, 2025

 

 

 

 

 

“बचपन प्ले स्कूल में राखी का पर्व, पर्यावरण की मूल्यों की सीख के साथ मनाया गया “

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक ८ अगस्त,२५ को एतवारी बाजार,डी.डी.सी.आवास के पीछे स्थित बचपन प्ले स्कूल तथा इडेन गार्डेन हाई स्कूल में सावन की रिमझिम फुहारों के बीच झूले की पेंगो के साथ भाई-बहन के अटूट और पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन नन्हें – मुन्ने बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया। पारम्परिक त्योहार को आधुनिक चेतना और पर्यावरणीय जागरुकता के साथ जोड़ते हुए स्कूल में एक अनोखी मिसाल पेश की।श्री काजले वैभव नितिन ,आ.ई.एस.अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ को बच्चों ने सिर्फ राखी ही नहीं बांधी बल्कि रिश्तों, प्रकृति और जिम्मेदारी की गहराई को भी आत्मसात किया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से सुन्दर – सुन्दर राखी में अपनी भावनाओं को पिरोकर इको-फ्रेंडली राखियां तैयार की। कक्षा में कहानियों के माध्यम से रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व को समझाया गया। पारम्परिक परिधान में सजे बच्चों ने एक दूसरे के हाथ में स्नेह के धागे बांधे और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया तथा रक्षाबंधन के गीतों पर थिरके। की अभिभावकों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और अपने बचपन की यादें बच्चों संग साझा किया।

 

 

बचपन प्ले स्कूल ने इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि बच्चों में चरित्र निर्माण, भावनात्मक विकास और सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना भी विकसित करना है।
इस अवसर पर बचपन स्कूल के निदेशक श्री भरत कश्यप ने कहा कि “त्योहार बच्चों की सीखने की यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा है। रक्षाबंधन सिर्फ भाई बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं,यह भाव है – देखभाल करने का, साथ निभाने का और हर जीव प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाने का।
रक्षाबंधन के इस भावपूर्ण आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब परम्परा को शिक्षा से जोड़ा जाए तो बच्चों में संस्कार और संवेदना का बीजारोपण स्वत ही हो जाता है “क्योंकि बचपन सिर्फ एक बार आता है”
इसके साथ ही कर्मठ बचपन की टीम तथा अभिभावकों को उनके सात्विक सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।