• Fri. Jun 5th, 2026

#bihar: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड पटना में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…

Bykhabretv-raj

Jun 5, 2026

 

 

 

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड पटना में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 5 जून 2026: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड पटना में एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के औषधीय उद्यान में छात्रों द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में दोनों पालियों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अलख, शाश्वत, आयुष, ओमिशा, शानवी, आद्या, अंजल मौर्या उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षक अनीता, राजेश, मोहम्मद इलियासी, सरफराज, शुभम के साथ दोनों पालियों की उप-प्राचार्या श्रीमती मधु कुमारी एवं उप-प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। *दोनों उप-प्राचार्यों ने बच्चों के समक्ष पर्यावरण संरक्षण पर अपने अच्छे विचार रखे और उन्हें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।*
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित अपनी बनाई चित्रकलाओं का प्रदर्शन भी किया। प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। छात्र अलख श्री एवं छात्रा अंजल मौर्या ने पर्यावरण दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।