विश्व पर्यावरण दिवस पर राजगीर जू सफारी में पौधारोपण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जू सफारी के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक पेड़ माँ के नाम” रहा, जिसके माध्यम से प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के कुल 53 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता, रचनात्मकता एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के पश्चात क्विज, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही 180 डीग्री थियेटर में चल रहे “दा वाईल्ड कॉल” एनिमेशन मूवी में निर्माण के समय सहयोग करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का आधार बनेगी।
इस कार्यक्रम में श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी, श्री अजय कुमार, सहायक वन संरक्षक, श्री शिवम सिन्हा एवं सुश्री खुशबू, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी एवं जू सफारी के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
