• Sat. Nov 14th, 2026

#bihar: राजगीर जू सफारी प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु “बेबी स्ट्रोलर” (Baby Stroller) सेवा की शुरुआत…

Bykhabretv-raj

Nov 14, 2026

राजगीर जू सफारी प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा हेतु “बेबी स्ट्रोलर” (Baby Stroller) सेवा की शुरुआत..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पर्यटकों के भ्रमण अनुभव को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी प्रशासन ने 6 महीने से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए “बेबी स्ट्रोलर” (Baby Stroller) सेवा शुरू की है। वैध जू सफारी टिकट धारक अभिभावक बच्चे के साथ 50 रुपये शुल्क (अधिकतम 4 घंटे के लिए) तथा 500 रुपये की वापसी योग्य नकद सुरक्षा जमा राशि पर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। चिल्ड्रेन डे 2026 के अवसर पर “बेबी स्ट्रोलर” की सुविधा को पर्यटकों के लिए प्रारम्भ किया गया है। श्री राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा बताया गया है कि जू सफारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में पर्यटकों की सुझाव को देखते हुये इस सुविधा को प्रारम्भ किया गया है। इसके साथ इंट्रेंस प्लाजा में 06 माह तक के बच्चों के लिए भी प्ले-पेन (Play- Pen) की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

बाल दिवस पर राजगीर जू सफारी में “मिनी जू कीपर” कार्यक्रम का आयोजन, स्कूली बच्चों ने जानी वन्यजीवों की दुनिया।

बाल दिवस (Children’s Day 2026) के विशेष अवसर पर राजगीर जू सफारी में स्कूली बच्चों के लिए “मिनी जू कीपर” (Mini Zoo Keeper) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को जू सफारी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें वन्यजीवों को करीब से देखने और उनके प्राकृतिक आवास को समझने का अवसर मिला। इसके पश्चात बच्चों ने वन्यजीव अस्पताल, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और नर्सरी का भी दौरा किया, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों, जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया और विभिन्न पौधों के संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बाल दिवस के अवसर पर सफारी बस में भी बच्चों के उत्साह हेतु सफारी गााईट के द्वारा क्विज का आयोजन किया गया हैं जिसमें उत्तर देने वाले सभी बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया है।