• Sat. Nov 14th, 2026

#bihar: इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा छठ महापर्व पर साड़ी, सूप, नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण…

Bykhabretv-raj

Nov 14, 2026

 

 

 

 

 

 

 

इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा छठ महापर्व पर साड़ी, सूप, नारियल एवं पूजन सामग्री का वितरण…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा कदमकुआँ स्थित बुद्ध मूर्ति, शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के समीप सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छठ व्रत करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं छठ पूजा की अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।

क्लब की सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छठ व्रत करने वाली महिलाओं को पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उनके पर्व की खुशियों में सहभागी बनना था।

क्लब की ओर से इस नेक पहल में आर्थिक एवं अन्य प्रकार से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

क्लब की सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व हमें आस्था, पवित्रता, त्याग, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही इनर व्हील की सेवा भावना का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम का समापन छठी मैया एवं भगवान सूर्य से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।