ओडिशा के लिए बिहार साइक्लिंग टीम में नालंदा जिले की पाँच बेटियों का चयन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सम्बलपुर, ओडिशा में दिनांक 16 एवं 17 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ASMITA Cycling Zonal Tournament 2026-27 – Road Cycling Competition में भाग लेने के लिए बिहार राज्य की 20 सदस्यीय टीम दिनांक 14 नवंबर 2026 को ओडिशा के लिए प्रस्थान करेगी। इस प्रतियोगिता में नालंदा जिले की पाँच प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट बेटियाँ बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नालंदा जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि जिले की पाँच बेटियों का चयन बिहार राज्य टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी ओडिशा की धरती पर अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले तथा राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
पूरा बिहार जहाँ छठ पूजा के महान एवं पवित्र पर्व की खुशियाँ मना रहा है, वहीं इसी बीच बिहार की ये शेरनी बेटियाँ ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगी और साइक्लिंग प्रतियोगिता में बिहार का परचम लहराने का प्रयास करेंगी।
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार राज्य टीम में नालंदा जिले की निम्नलिखित पाँच खिलाड़ियों का चयन हुआ है—
1. रागिनी कुमारी
2. सृष्टि कुमारी
3. सुहानी कुमारी
4. अंजली कुमारी
5. सुरुचि कुमारी
इनमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ी शामिल हैं।
एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। विशेष खुशी की बात यह है कि इन सभी चयनित खिलाड़ियों को हाल ही में बिहार सरकार की प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत 3 लाख रुपये की साइकिल प्रदान की गई है, जिससे उन्हें अपने खेल को आगे बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रशुन, संयुक्त सचिव रिंकू कुमारी, कोच कुंदन कुमार पांडेय, कोच अभिषेक कुमार, रवि कुमार, नीतू प्रीतम, सत्यनाम एवं विनय कुमार सहित इनर व्हील क्लब की शोभा रानी एवं रूबी सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नालंदा की बेटियाँ आज खेल के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। उनका चयन जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन को उम्मीद है कि ये पाँचों बेटियाँ ओडिशा में शानदार प्रदर्शन कर बिहार एवं नालंदा जिले का गौरव बढ़ाएँगी।
