• Sat. Nov 14th, 2026

#ख़बरें Tv: साक्षात देवों के दर्शन होने वाले सनातन धर्म के सूर्य नारायण का छठ महापर्व आज से शुरू..

Bykhabretv-raj

Nov 13, 2026
Oplus_16908288

साक्षात देवों के दर्शन होने वाले सनातन धर्म के सूर्य नारायण का छठ महापर्व आज से शुरू..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सनातन धर्म का सबसे बड़ा व्रत नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शुरू हो गया है। नालंदा जिले में छठ महापर्व को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही छठव्रती पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना में जुट गए हैं। नहाय-खाय के अवसर पर व्रतियों ने कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का सात्विक प्रसाद ग्रहण कर महापर्व की शुरुआत की। छठवर्ती माताओं ने कहा चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।
इस साल छठ पर्व 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से संतान को आरोग्य, लंबी उम्र और जीवन में सफलता का आशीर्वाद मिलता है। वहीं जिले के प्रसिद्ध छठघाटों औंगारी धाम, बड़गांव, मोरातालाब और सोहसराय, कोसुक सूर्य मंदिर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। छठघाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। घाटों पर आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया गया है, ताकि छठव्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। छठवर्तीयों ने कहा कि आज डाल कद्दू के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो चुका है।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।