भारतीय जनता पार्टी नालंदा में आईटी विभाग की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नालंदा के आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय मेहनौर में आईटी विभाग के जिला संयोजक अमित शान के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और कार्यकर्ताओं की क्षमता को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यशालाओं को सफल बनाने के लिए आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मौके पर आईटी विभाग के जिला संयोजक अमित शान ने कहा कि नालंदा भाजपा का आईटी विभाग इस प्रशिक्षण महा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आईटी विभाग के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के लिए संगठन को गहराई से समझने और अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मंडल स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं को सफल बनाने का आह्वान किया
जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अनुशासन और प्रशिक्षण पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
बैठक में जिला सहसंयोजक प्रशांत भदानी, विधानसभा प्रभारी सत्यम कुमार, इंजीनियर राजू, साहिल पटेल, कन्हैया कुमार, रोहित कुमार, कीर्ति कुमार, राहुल कुमार तथा अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
