हिलसा में पाक कला प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय बाल मेला..
पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों से ही बच्चे बनते हैं मेधावी : डा. मानव

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) पढ़ाई लिखाई के साथ साथ जो बच्चे अन्य गतिविधियों में खुलकर हिस्सा लेते हैं उनके मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है . वे न केवल मेधावी बनते हैं बल्कि अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित भी करते हैं . उक्त बातें शहर के बस स्टैंड स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह ज़िला आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने कही . उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए . इससे बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है . बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए सभी प्रोजेक्ट एक से बढ़कर एक है . वहीं डा. मानव ने पाक कला में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं का भी मनोबल बढ़ाया . विद्यालय प्रबंधन के मृत्युंजय कुमार, रजनीकांत आदि ने बताया कि जो बच्चे अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं विद्यालय प्रबंधन उन्हें विशेष तौर से सम्मानित करता है . निजी विद्यालय संघ के प्रवक्ता संतोष कुमार पार्थ ने भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया .
