प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार के सासाराम के कशिगावां के साची तिवारी फिर से मचा रही है बड़ा धमाल, वेब सीरीज इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है प्रधान जी में साची तिवारी, साची प्रधान जी की बेटी चांदनी का किरदार निभा रही है, प्रधान जी के प्रोड्यूसर विजय वल्लभहनी,को प्रोड्यूसर सिद्धार्थ जैन और अंकुर व्यास,निदेशक राहुल सिंह, शक्ति शशांक सुंदरम ने इसकी कहानी लिखी है,साची तिवारी ने कहा प्रधान जी वेब सीरीज रियल स्टोरी पर आधारित है, साची ने बताया कि इस वेब सीरीज में मेरी रियल मां प्रिया तिवारी मेरी मां का रोल निभा रही है, मां के साथ पहली बार सेट पर काम करना बहुत ही अच्छा लगा,इस सीरीज में कॉमेडी और इमोशंस का भरपूर मजा दर्शकों को मिलेगा, साची ने बताया ये वेब सीरीज आपलोगो को बहुत पसंद आएगी, क्योंकि ये वेब सीरीज गांव में एक प्रधान पर आधारित है कि कैसे एक अनपढ़ मूर्ख प्रधान 25 वर्षों से गांव पर शासन कर रहा है और उसके खिलाफ एक मध्यमवर्गीय पढ़ा लिखा लड़का खड़ा होता है,साची तिवारी छोटी उम्र से ही एक्टिंग कर रही है,महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी साची ने अभिनय किया है, साची बहुत से टीवी शो मूवी और ऐड में काम किया है और कर रही हैं, साची के धारावाहिक अनमोल और कैसा है ये रिश्ता भी दर्शकों को काफी पसंद आया था,उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग इस वेब सीरीज को जरूर देखें और अपना प्यार और आशीर्वाद उन्हें जिस प्रकार से मिल रहा है वैसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद दे ।
