संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि बजट सत्र (12 मार्च 2026) के दौरान संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित ‘चाय पार्टी’ आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है।
संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। किंतु इस घटना के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार से ‘पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट’ बनाने का प्रयास किया गया।
विशेष रूप से यह भी ध्यान देने योग्य है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने वहां बैठकर विरोध का नाटक किया, जो संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है।
इतना ही नहीं, इस दौरान देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भ्रामक प्रचार भी किया गया, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आवश्यक है कि जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुँचे कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस प्रकार के राजनीतिक नाटकों के माध्यम से केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा आम जनता को सोशल मिडिया,प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यमों के द्वारा विपक्षी दलों के इस कुकृत्य को सार्वजनिक करते हुए इनकी गन्दी राजनीति को उजागर करेगी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा देश की जनता से माफी मांगने को बाध्य करेगी।
