सिलाव प्रखंड के अंतर्गत में गठित ग्राम संगठनों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 11 सितंबर 2025 को सिलाव प्रखंड के अंतर्गत में गठित ग्राम संगठनों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 10 हजार रुपए की राशि के हस्तांतरण हेतु अनुलग्नक -1 भरने की प्रक्रिया आज भी जारी रही।
जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पहलाद कुमार ने बताया कि 11 सितंबर से जीविका समूह से जुड़ी दीदियों का आवेदन भरा जा रहा है जिसे ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक उत्प्रेरक, लेखापाल एवं अन्य कैडरों द्वारा फॉर्म भरने और आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक का फोटो कॉपी जमा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद समूह में नए सदस्यों के जुड़ने हेतू अलग प्रपत्र भरा जाएगा एवं शहरी क्षेत्रों में भी इसी प्रकार से फॉर्म भरे जाएंगे।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है जिसके लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता रथ भिन्न-भिन्न जगहों पर जा कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और महिला संवाद में रखी गई मांगों को पूरा होने एवं महिला रोजगार योजना से होने वाले लाभ से संबंधित वीडियो फ़िल्में दिखाई जा रही है जिससे जीविका दीदियों में खुशी की लहर दौड़ रही है। इसी क्रम में आज सिलाव प्रखंड में सुबह और शाम दोनों पालियों में जागरूकता वाहन का भ्रमण हुआ और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में आज नानंद और धरहरा पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत फार्म भरने और जागरूकता रथ का निरीक्षण किया गया है तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा महिलाओं को इस योजना की जानकारी दी गई। और किसी भी महिलाओं को जीविका संगठन में नाम जुड़वाने हेतु कोई भी नजायज पैसा नहीं देने के लिए आगाह किया गया।
