• Wed. Apr 22nd, 2026

@बिहार: ब्रिलिएंट कान्वेंट के सभागार में शिक्षकों एवं गुरुजनों तथा बड़ों का सम्मान कैसे हो, इस पर एक कार्यशाला का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Sep 11, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

ब्रिलिएंट कान्वेंट के सभागार में शिक्षकों एवं गुरुजनों तथा बड़ों का सम्मान कैसे हो, इस पर एक कार्यशाला का आयोजन…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

@ख़बरें Tv: बिहार शरीफ के सुन्दरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट कान्वेंट के सभागार में शिक्षकों एवं गुरुजनों तथा बड़ों का सम्मान कैसे हो एवं आने वाली पीढ़ी कैसे उनसे प्रेरणा पा सके इस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन में बच्चों को उनके नए भविष्य नई उमंग तथा जिज्ञासा कैसे विकसित हो उसे प्रेरणा स्वरूप एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण मिलकर संगीत,नृत्य ,नाटक तथा मंच पर विभिन्न प्रकार के कौतूहल एवं हास्य विनोद पूर्ण लबालब भाषा से भरा हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। यूं तो सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय में हमेशा बच्चों के द्वारा ही पेश किया जाता है परंतु यह पहली बार इस कार्यक्रम को शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया …

 

 

जिससे बच्चे अपने शिक्षक के इस गुण को देखकर प्रेरित होकर अपने आगे की होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिभा में भाग ले सके और अपना जलवा दिखला सके। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने कहा कि बच्चे शिक्षक दिवस मनाते हैं शिक्षकों को उपहार देते हैं लेकिन सही उपहार वही है जिसमें बच्चे अच्छे शिक्षा ग्रहण कर संस्कारी बने मां-बाप ,पिता, गुरु एवं बड़ों का सम्मान करें एवं छोटों को स्नेह दें, यही सबसे बड़ा शिक्षकों का उपहार होगा। बच्चे बड़े होकर पढ़ लिख कर खुश रहे एवं लोगों को भी खुश रखे यही सबसे बड़ी खुशी की बात होगी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे जहां शिक्षकों को नृत्य,संगीत पेश करते हुए देखा इसे देखकर बच्चे खुद काफी उत्साहित हुए एवं पूरे सभागार में तालियों की गुंजने लगी।

 

 

सभी शिक्षकों को पुनः विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या महोदया से सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान किए गए। विद्यालय के चेयरमैन सर ने कहा कि आने वाले दिसंबर माह में विद्यालय में बच्चों के द्वारा रंगारंग वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव मनाया जाएगा इसके लिए बच्चे खुद इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर और उत्साहित होकर एवं प्रेरणा स्वरूप भाग लेंगे। उपस्थित शिक्षकों में रंजय सिंह , पवन कुमार,विजय कुमार, किशोर पांडे ,सतीश कुमार पांडे ,अभिषेक कुमार ,राजकुमार सिंह, राज किशोर सिंह ,अमित कुमार, आनंद कुमार ,गांगुली, मिथिलेश कुमार ,नाजिया खान, मिलन रानी, स्वाती, सीमा, रौनक, दुरक्षा ,चंपा, हिना ,सृष्टि एवं दीपू मैंम सभी ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में भाग लेकर सभागार को चार चांद लगा दिया ।