भारत – न्यूजीलैंड रग्बी मैच में नालंदा के स्कूली छात्र-छात्राएं लेंगे भागः भारत – न्यूजीलैंड रग्बी की 100वीं वर्षगाँठ पर राजगीर में ऐतिहासिक आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#khabreTv : भारत और न्यूजीलैंड के बीच रग्बी संबंधों की 100वीं वर्षगाँठ के गौरवशाली अवसर पर नालंदा ज़िले के राजगीर में एक विशेष एवं ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय रग्बी मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य मुकाबला दिनांक 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार) को अपराह्न 03.00 बजे से निर्धारित है।
इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नालंदा ज़िले के सभी सरकारी एवं निजी (प्राईवेट) विद्यालयों के छात्र-छात्राओं जिनकी आयु 14-18 वर्ष है, की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
कार्यक्रम का नामः भारत – न्यूजीलैंड रग्बी 100वीं वर्षगाँठ मैच
तिथि एवं समयः 27 अक्टूबर 2026 अपराह्न 03.00 बजे
स्थानः राजगीर स्टेडियम, नालंदा (बिहार)
सहभागिताः नालंदा ज़िले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ (14-18 वर्ष आयु वर्ग के)
*खेल और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा*
ज़िला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति रुचि जगाना, अंतर्राष्ट्रीय खेल संस्कृति से उनका परिचय कराना और उन्हें स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित करना है।
इस अवसर पर ज़िला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्ण ध्यान रखें, ताकि बच्चे इस अभूतपूर्व और रोमांचक मैच का आनंद ले सकें।
*विशेष अपील*
नालंदा ज़िला प्रशासन खेल में रुचि रखने वाले सभी छात्र/छात्राएँ से अपील करता है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और भारत व न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर इस खेल उत्सव को सफल बनाएं।
