• Sun. Oct 25th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा ने देशभक्ति और उत्साह के साथ अपना 24वां स्थापना दिवस मनाया….

Bykhabretv-raj

Oct 25, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा ने देशभक्ति और उत्साह के साथ अपना 24वां स्थापना दिवस मनाया….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सैनिक स्कूल नालंदा ने 24 अक्टूबर 2026 को भव्यता, देशभक्ति और उत्साह के साथ अपना 24वां स्थापना दिवस मनाया। नालंदा के माननीय सांसद और सैनिक स्कूल नालंदा के स्थानीय प्रशासन बोर्ड के सम्मानीय सदस्य श्री कौशलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे।

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया | तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल कैडेट कैप्टन ऋतु राज ने विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।

 

 

उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल तिलैया में हाल ही में आयोजित समूह स्तरीय खेलों में बालिकाओं की बास्केटबॉल टीम और क्विज़ टीम विजेता बनी और ये टीमें अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2026-27 में ग्रुप ‘डी’ का प्रतिनिधित्व करेंगी एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्कूल वॉलीबाल टीम सैनिक स्कूल रीवा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उपविजेता रही।

 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मौरयंजन’ ने सुंदर नृत्यों, मधुर गीतों, एक सशक्त नाटक और एक आकर्षक मूक अभिनय के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें कैडेटों ने रचनात्मकता, टीम वर्क नेतृत्वशीलता और शालीनता का प्रदर्शन किया।

 

मुख्य अतिथि ने यूपीएससी एनडीए-II लिखित परीक्षा के परिणाम पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सभी 23 सफल कैडेटों को बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान, अजातशत्रु हाउस को शैक्षणिक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि अशोक हाउस ने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ ट्रॉफी अपने नाम की। कैडेट उत्कर्ष राज और कैडेट आनंद को क्रमशः कक्षा 10वीं और 12वीं का टॉपर होने पर सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि ने 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के कर्मचारियों और कैडेटों को बधाई दी तथा शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी उपलब्धियों के लिए कैडेटों की सराहना की। उन्होंने अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिकों को तैयार करने में संस्थान की भूमिका की प्रशंसा की, और कैडेटों से उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने तथा गर्व के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

12 अक्टूबर 2003 को इस विद्यालय ने पूरे भारत में सैनिक स्कूलों की आचारसंहिता को कायम रखते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी अधिकारियों के साथ-साथ अतिथि, अभिभावक, कैडेट और कर्मचारी उपस्थित थे।