गोरिया मठ, मीठापुर में दुर्गा पूजा पर अनूठी पहल, डॉ. धर्मेंद्र फैंस क्लब ने कराया सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना : कैंची धाम और बाबा नीम करौली की प्रेरणा से बच्चों को संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का प्रयास,राजधानी पटना के मीठापुर स्थित गोरिया मठ में दुर्गा पूजा के अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र फैंस क्लब की ओर से सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सनातन धर्म के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सनातन धर्म, देवी-देवताओं, धार्मिक मान्यताओं तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही संस्कार, नैतिक मूल्यों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना था।कैंची धाम और बाबा नीम करौली महाराज के आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित इस पहल ने दुर्गा पूजा के धार्मिक उत्सव को ज्ञान और संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। आयोजकों का मानना है कि बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी देना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है। बड़ों के लिए भी प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें बहुत लोगों ने आकर्षक उपहार जीते हैं,डॉ. धर्मेंद्र फैंस क्लब की इस पहल के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया गया। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
