सर्व सेवा संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता, सदभावना, भाईचारे और देश की समस्या के निदान हेतु एक यात्रा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सर्व सेवा संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता, सदभावना, भाईचारे और देश की समस्या के निदान हेतु 10 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पटना से चम्पारण तक की एक यात्रा का शुरुआत पटना के ए. एन. सिन्हा इंस्टिट्यूट, गाँधी मैदान से शुरू की गई। यात्रा में सभी गाँधी विचार के साथी गण पद यात्रा कर शाम 5 बजे गाँधी घाट पहुँचे। रास्ते में पटना यूनिवर्सिटी के पास कसेरा बंधुत्व योजना,भारत के साथी रवी काँस्यकार और अंजली देवी ने सभी पद यात्री का स्वागत पुष्प वर्षा और सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष श्री चन्द्र पाल जी को माल्यार्पण कर किए। साथ ही सभी साथी को लस्सी पीला कर सभी को गर्मी से निजात पाने का भी व्यवस्था किए। जब यात्रा गाँधी घाट पहुंची तो जलेश्वर नाथ फाउंडेशन, न्यू दिल्ली, राष्ट्रीय युवा योजना के सदस्यों के साथ साथ जी.बी.एम. अकादमी के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किए। फिर सभी अतिथियों और यात्रा में शमील युवा साथियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष श्री चंद पाल जी और शेख हुसैन जी ने गाँधी जी और सुब्बाराव भाईजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर सर्व धर्म प्रार्थना का शुरुआत राष्ट्रीय युवा योजना, बिहार के सचिव नीरज काँस्याकार ने किया। सभी सर्व धर्म प्रार्थना के बाद राष्ट्र कवि तुकरो जी महाराज के गीत सबके लिए खुला हैं मंदिर गाया गया। फिर सभी को सम्बोधित करते हुए यात्रा के संचालक अशोक भारत भाई ने कहाँ की इस यात्रा में पशिचम बंगाल से सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल जी, उत्तर प्रदेश से राम धीरज जी, पंजाब से सुनील जी, महाराष्ट्र से मयूर भाई, झारखण्ड से umesh तोमर, बिहार से कृति बहन, शिवानी, तन्नू, सिस्टर फुलारेशन, विशाल, सुधीर, राजेंद्र, संजीव श्रीवास्तव, विष्णु, सौरभ जी पुरे यात्रा में साथ साथ चलेंगे।

10 अप्रैल 1917 को गाँधी जी पहली वार पटना आए थे इसलिए इस ऐतिहासिक दिन ही यात्रा का शुरुआत किया गया। फिर यात्रा के मुख्य अतिथी श्री चन्दन पाल जी ने कहाँ की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं की आज देश को सकरात्मक सोच की जरूरत हैं क्योंकि राष्ट्र एकता अखंडता को बनाने में हमारे देश लाखो शहीद होकर देश आजाद किए और सविधान तैयार किए। जिससे हमारा देश एम बना हुआ हैं वह धीरे धीरे नकरात्मक शक्तियां कमजोर कर रही हैं इसलिए इस यात्रा के माध्यम से हम जन जन से अनुरोध करेंगे की यह गाँधी विनोवा और जय प्रकाश की धरती हैं उनके बताए विचार पर हमें चलना होगा और लोगों को जागरूक करना होगा। फिर ग्लोबल न्यूज के ऑडिटर डॉ मनोज कुमार जी ने कहाँ की आज हमारे देश में ऐसे ऐसे कार्यों का बहुत ही जरूरत हैं नीरज काँस्याकार भाई के काम को हम सहराते हैं और हर सम्भव हमारा सहयोग बना रहेगा। फिर सभी को धन्यवाद देते हुए नीरज भाई ने कहाँ की इस पुनीत कार्य हेतु यात्रा जो आज गाँधी घाट आया और उनके स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसे कर जीवन हम सभी का धन्य हो गया।हम सभी यात्रा में शामिल समाजिक कार्यकर्ताओ को चरणों स्पर्श कर जलेश्वर नाथ फाउंडेशन, न्यू दिल्ली का धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने आए सभी लोगों के लिए नास्ते का व्यवस्था किए साथ ही साथ राष्ट्रीय युवा योजना, कसेरा बंधुत्व योजना, भारत और जी. बी. एम अकादमी के सभी सदस्यों और बच्चों के दिल से आभार की आप सभी इस पुनीत यात्रा को सफल बनाने में साथ दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका नालंदा के दीपक भाई, गया से शैलेन्द्र, पटना से सुनील कुमार कसेरा,रवी अंशु,करण, आदित्य, शुबी चंद, आफरीन, नौरीन, मुस्कान, कशिका,जैनब, सवा, मधु, अंजली, चांदनी आदि का रहा।
