• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ सुनील कुमार ने 45 लाख 15 हजार की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास…

Bykhabretv-raj

Apr 11, 2026

 बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ सुनील कुमार ने 45 लाख 15 हजार की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास ..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: शुक्रवार को बिहारशरीफ वार्ड नं०- 03 रांची रोड़ स्थित ” मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ₹32 लाख 64 हजार की राशि से चमेली वर्मा के मकान से प्रो० मुनेश्वर प्रसाद के मकान होते विनोद प्रसाद के मकान के निकट अवस्थित बड़ा नाला निर्माण कार्य व ₹12 लाख 51 हजार की राशि से वार्ड नं०-06 आशानगर स्थित भोली जी के मकान से होते हुए भागवत प्रसाद के मकान से चितावन बाबा तक पी.सी.सी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मौके पर विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाज़ार तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज तक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होंगे, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सुविधाओं तक पहुँच में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस नाला की प्रतीक्षा वार्ड नं०- 3 के क्षेत्रवासियों को वर्षों से थी। मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आज अपने आत्मीय परिवार गण की उपस्थिति में , यह कार्य का शुभारंभ किया। यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि बाजार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

मौके पर लोगों द्वारा भव्य स्वागत पर उन्होंने कहा कि इस आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए शहरवासियों को हृदय से आभार एवं साधुवाद दिया।