विद्यार्थियों ने पानी का मटका लगाकर किया सामाजिक दायित्व का निर्वाह….जल ही जीवन है….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना के ए एन कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने मंदिरों और चौराहों पर पानी का मटका लगाकर किया सामाजिक दायित्व का निर्वाह। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेखा रानी ने इस कार्य की सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने कहा कि “अध्ययन के साथ मानवीय मूल्यों की चेष्टा” करने का यह एक प्रयास है। सभी विद्यार्थियों में समाज सेवा करने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा इस प्रकार के संवेदनशील कार्यक्रम कराए जाते हैं। रंजीत,आयुश, संजना, काजल, राखी,शुभम्, अनुप्रिया,पूजा, पल्लवी,रौशन, रचित,शायका, राज श्री,सोनाली,पल्लवी,

अमिषा ,प्राची, अंकित इत्यादि छात्र छात्राओं ने इस सामाजिक दायित्व को पूरा करने में सफल योगदान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमें आत्म सम्मान लगता है। हमने पानी का मटका रखा , हमें देखकर और लोग भी इस प्रकार के समाज सेवा के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के सुरक्षा गार्ड के लिए,,पानी टंकी,बोरिंग रोड और चेक पोस्ट,एस के पूरी मोड़ इत्यादि जगहों पर पानी से भरा मटका रखा।इस मौके पर विभाग के शिक्षक डॉ अमीरूल्लाह, डॉ प्रीति, डॉ कामना, महाविद्यालय के पूर्व वित्तेक्षक प्रो नरेंद्र सिंह और महाविद्यालय के कर्मचारी इत्यादि मौजूद रहे।

