• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: धरती पर अच्छे समाज के निर्माण का उद्देष्य लेकर चल रहे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पधारे…

Bykhabretv-raj

Apr 8, 2026

 

 

 

 

 

धरती पर अच्छे समाज के निर्माण का उद्देष्य लेकर चल रहे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पधारे…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: जहानाबाद (बिहार) 08 अपै्रल। एकतीस दिनों पूर्व से बिहार प्रदेष की धरती पर अच्छे समाज के निर्माण का उद्देष्य लेकर चल रहे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज कल सायंकाल कल्पा थाना अन्तर्गत ग्राम सलेमापुर पधारे। बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय भाई-बहनों व बच्चों ने हर्शोल्लास के साथ सम्पूर्ण यात्रा का भव्य स्वागत किया। आज मध्याह्न अपना सत्संग सन्देष सुनाते हुये उन्होंने कहा कि यह सत्संग है, यह कोई कथा कीर्तन नहीं, गाना, बजाना नहीं। सत्संग से विवेक जागृत होता है। सत्संग मन की, बुद्धि की, चित्त की और अन्तःकरण की मैल को काटता है। कहा गया है कि ‘‘सत्संग जल जो कोई पावे, मैलाई सब कटि-कटि जावे।’’ इसलिये आप सब एक-एक षब्द को बड़े ध्यान से सुनियेगा। ना जाने किस महात्मा की आप पर दया हो गई जो यह मनुश्य षरीर आपको मिल गया। इसको खाने-पीने, दुनियां बसाने तथा षान व षौकत में आप गँवा देते हो। महात्मा समझाते हैं कि दुनियां के सारे काम करते हुये कुछ समय निकाल कर भगवान का सच्चा भजन भी इस मानव तन में कर लीजिये। इस षरीर को पाने का यही अभीश्ठ लक्ष्य है। आप भजन करोगे नहीं तो खुद सोचो दुनियां से जाते समय यानि मौत के वक्त क्या साथ लेकर जाओगे? नंगे आये थे और घाट पर नंगा करके ही आपको लोग राख कर देंगे। अब भी समय है। साधु मत बनों, परिवार मत छोड़ो, गृहस्थी में सब काम काज करते हुये एक घण्टा, दो घण्टा समय निकाल कर आप भजन कर लो। यही भजन तुम्हारे साथ जायेगा। आप बुद्धिमान हो, विचार करो वरना यह समय तुम्हारा निकलता चला जा रहा है। भजन कहते हैं जीवात्मा के दिव्य कानों से ईष्वरीय संगीत को सुनना। महाराज जी ने नामदान (प्रभु प्राप्ति का मार्ग) देकर तीनों क्रियाओं को विस्तार से समझाया।
संस्थाध्यक्ष ने वर्तमान समय में युवा पीढ़ी के व्यसनों की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चे पढ़ाई करने हेतु मां, बाप से दूर चले जाते हैं लेकिन संगदोश के कारण अषुद्ध खानपान (मांसाहार आदि) तथा सूखे-गीले नषीले पदार्थों के गिरफ्त में आकर दिषा से भटक जाते हैं। उनका लक्ष्य छूट जाता है। इसलिये हमारी अपील सभी माता-पिता से भी है कि पहले आप षाकाहारी बनें, साथ ही अपने बच्चों को भी बनायें, तभी एक अच्छा समाज बनेगा। कुदरत की ओर से समय अच्छा नहीं दिख रहा है। गन्दे कर्मों के कारण ही ‘‘परजा बहुत मरेगी जग में, लाषें पड़ी सड़ेंगी घर-घर में उठाने वाले मिलेंगे न यार, जमाना बदलेगा। कहैं जयगुरुदेव पुकार जमाना बदलेगा।’’
उन्हांेंने आगामी 17 से 21 मई तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा उ.प्र. में आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के पावन वार्शिक भण्डारा सत्संग मेला में आने के लिये सबको आमंत्रित किया। पुलिस प्रषासन का षांति व्यवस्था में सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सन्दीप बाबू, अषोक कुमार, सकलदेव मिस्त्री, गौरी षंकर, राकेष बिन्द, रायबरेली संगत के सतीष सिंह, होरीलाल, भगवानबली, उमेष कुमार मौर्य, छंगू प्रसाद गुप्ता, होरी लाल विष्वकर्मा, राम षंकर वर्मा, राम औतार यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव हेतु गोलकपुर प्र. व थाना घोसी अनु. जिला जिला-जहानाबाद के लिये प्रस्थान कर गई। जहां (कल) आज पूर्वाह्न 11.30 बजे से सत्संग आयोजत है।