• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: कठिन मेहनत और अनुशासन है सफलता का मूलमंत्र : डा. मानव

Bykhabretv-raj

Apr 11, 2026

 

 

 

 

 

 

कठिन मेहनत और अनुशासन है सफलता का मूलमंत्र : डा. मानव

टॉपर्स वैली में दर्जनों मेधावी बच्चे हुए पर पुरस्कृत….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले दर्जनों मेधावी बच्चों के बीच टॉपर्स वैली सभागार में पुरस्कार का वितरण किया गया . इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने सभी सफल छात्र छात्राओं की हौसला आफ़जाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की . उन्होंने बताया कि टॉपर्स वैली के संचालक विकास चन्द्रवंशी द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर वैसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है जो पढ़ाई एवं विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहते हैं . इससे उनके अंदर का स्किल विकसित होता है और वे शिक्षा के प्रति जागरुक होते हैं . इस अवसर पर समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं . अगर छात्र जीवन से ही इनके अंदर प्रतियोगिता के साथ साथ कठिन मेहनत करने की ललक और सामाजिक सोंच पैदा किया जाए तो यही विद्यार्थी आने वाले समय में देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करेंगे . उक्त समारोह में निदेशक विकास कुमार ने सभी छात्रों की हौसला आफ़जाई करते हुए कठिन मेहनत करने एवं इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया . मौक़े पर शिक्षाविद् नीतीश कुमार निराला , सत्येन्द्र कुमार , रजनीश शर्मा , छोटू पवन , राकेश कुमार , जीके रॉय , समेत कई लोग उपस्थित थे .