ए एन कॉलेज में *सामाजिक शोध में सांख्यिकीय प्रविधि के प्रयोग *विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना। ए. एन. कॉलेज के पर्सनल मैनेजमेंट एवं इंडस्ट्रियल रिलेशंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला “Uses of Statistical Tools in Social Science” का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार को हुई, जिसमें शोध कार्यों में सांख्यिकीय उपकरणों के महत्व एवं उनके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के तकनीकी सत्र में एरिजोना विश्वविद्यालय की डॉ. नीतू चौधरी एवं डॉ. रोहित कुमार ने शोध में उपयोग होने वाले विभिन्न टूल्स को विस्तारपूर्वक समझाया। अमिटी विश्वविद्यालय के डॉ. रोहित कुमार ने कंप्यूटर आधारित टूल्स के उपयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार आधुनिक सॉफ्टवेयर की मदद से डेटा विश्लेषण को अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं, डॉ. नीतू चौधरी ने शोध पद्धति में सांख्यिकीय तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विकास, डॉ. निहारिका, डॉ. वंदना, डॉ राहुल प्रसाद,डॉ. मृणालिनी एवं डॉ. प्रेरणा के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
समापन सत्र में प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. स्वेता ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के शोध कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शत्रुघ्न ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
