• Tue. Apr 28th, 2026

#bihar: 22 सौ किशोरीयों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य….

Bykhabretv-raj

Apr 28, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

22 सौ किशोरीयों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में मंगलवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान पर चर्चा हुई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मुरारी , पाकड़ मुखिया हरिनारायण सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी डॉ सिन्हा
ने बताया कि प्रखंड में
फिलहाल यह टीका 14 से 15 वर्ष से की छात्राओं को दिया जा रहा है। सरकार इसे मुफ्त में लगवा रही है, ताकि छात्राएं भविष्य में सवाईकल कैंसर से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने अपील की कि यह टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड में तकरीबन 22 सौ किशोरीयो़ को यह वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिसमें करिब 600 से 800 किशोरी को यह टीका लगाया जा चुका है।
बीडीओ डॉ कुमार ने कहा यह टीका पूरी तरह प्रमाणित और परीक्षण किया हुआ है। इससे कोई हानि नहीं होती है, बल्कि यह सर्वाइकल कैंसर से बचाता है। बीडीओ ने जीविका, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यालय के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा तथा मेडिकल टीम के सहयोग से निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों एवं छात्राओं को टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।इस दौरान बीसीएम प्रमीला रॉय, बीएम एंड ई मनोज कुमार,जीवीका बीपीएम मो. आफताब आलम, आईसीडीएस से एलएस समेत मौजूद थे।

 

हरिओम की रिपोर्ट…