• Tue. Apr 28th, 2026

#ख़बरें Tv: धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है समाज मे थर्मोकोल एवं प्लास्टिक के बने वस्तुओं का कप, प्लेट आदि…

Bykhabretv-raj

Apr 28, 2026

 

 

 

 

 

 

 

धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है समाज मे थर्मोकोल एवं प्लास्टिक के बने वस्तुओं का कप, प्लेट आदि…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत, स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित विभिन्न मैरिज हॉल एवं गेस्ट हाउस में आजकल शादी-ब्याह समारोह को लेकर बुकिंग चल रही है। बाजार क्षेत्र के कल्याण बिगहा रोड, डाक-बंगला रोड,रांची रोड़ ,सरथा रोड ,गोगीपर,बीच बाजार,गोनावां रोड समेत अन्य क्षेत्रों में छोटे-बड़े करिब एक दर्जन मैरिज हॉल एवं गेस्ट हाउस संचालित है। लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए पालीथीन के प्रयोग को लेकर न हीं हरनौत नगर पंचायत के प्रशासन जागरूक हैं और न ही प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड हीं सख्‍त नज़र आ रहा है। जबकि बिहार सरकार ने 14 दिसंबर, 2021 की मध्यरात्रि से हीं एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध लागू कर दिया है ।प्लास्टिक कचरे और प्रदूषण को कम करने के लिए पॉलीथीन पर प्रतिबंध लागू किया गया है। लेकिन संचालक द्वारा मैरिज हॉल या होटल या गेस्ट हाउस के बगल में ही सड़क के किनारे उक्त प्रतिबंध पॉलिथीन के साथ-साथ दुर्गन्धित कचरा का भंडारण किया जा रहा है। इससे नगर पंचायत की छवि खराब होती है साथ ही राहगीर से लेकर स्थानीय मोहल्ले वासी तक परेशान रहते हैं। बुद्धजीवियों का कहना है कि विभिन्न फुटपाथी दुकान एवं किराना दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं भंडारण को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जाता है ।लेकिन इस स्थान पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा है कि इन जगहों पर सार्वजनिक रूप से आदेश जारी किया जाए।
वहीं नपं के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा पॉलीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध है और मैरिज हॉल सहित अन्य सार्वजनिक आयोजनों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरिओम की रिपोर्ट…