बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ा रहीं कदम, राष्ट्र सेवा के लिए कैडेट्स तैयार…
38 बिहार बटालियन के 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का महाबोधि कॉलेज में हुआ समापन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: महाबोधि नर्सिंग कॉलेज परिसर में आयोजित 38 बिहार बटालियन, बिहार शरीफ के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-1 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि एनसीसी का लक्ष्य कैडेटों को केवल सैन्य प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासन, ज्ञान और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार प्रशिक्षित एनसीसी कैडेटों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरियों में विशेष लाभ और प्राथमिकता दे रही है।
साढ़े पांच सौ कैडेटों ने लिया हिस्सा इस शिविर में नालंदा, पटना और नवादा जिले के 8 कॉलेजों व 24 स्कूलों के कुल 547 कैडेटों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष बात यह रही कि इनमें 165 महिला कैडेट्स शामिल थीं। विधायक ने इसे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां अब हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
ड्रिल से लेकर सामाजिक सरोकार तक की मिली सीख 20 से 29 अप्रैल तक चले इस शिविर में कैडेटों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने बताया कि शिविर के दौरान:
कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ योग का विशेष अभ्यास कराया गया।
सरहद की हिफाजत और सैन्य कौशल की बारीकियों से अवगत कराया गया।
समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
टीमवर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतिभाशाली कैडेट्स हुए सम्मानित शिविर को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मुख्य अतिथियों द्वारा अंग वस्त्र और ‘नालंदा का प्रतीक चिन्ह’ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सांसद व अन्य गणमान्य अतिथियों ने कैडेटों के अनुशासन की सराहना की और उन्हें देश का भविष्य बताया।
युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर कमांडिंग अधिकारी कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता का विकास करना है।
इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार,सूबेदार मेजर ललिंद्र टिंगा, हेड क्लर्क उमाशंकर, राकेश, सीटीओ धनंजय कुमार देव, विकास कुमार, प्राचार्य अरविंद कुमार,ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार मेहता, सूबेदार मान सिंह ,सुवेदार विशाल पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
