• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: नये साल को लेकर राजगीर में वाहन आवागमन को लेकर जारी किए गए ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान…

Bykhabretv-raj

Dec 30, 2025

नये साल को लेकर राजगीर में वाहन आवागमन को लेकर जारी किए गए ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 29.12.25 से 10.01.2026 तक नववर्ष के अवसर पर राजगीर शहर में पर्यटकों की काफी संख्या में आगमन को देखते हुए वाहनों के सुचारू संचालन, नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन हेतु ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान बनाया गया है जो निम्नवत हैः-

A. बड़ी वाहनों के लिए वाहन परिचालन प्रतिबंधित (No Entry) :-

✓बड़ी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन राजगीर शहर में पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
✓वनगंगा से राजगीर में बड़ी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
✓राजगीर शहर बस स्टैंड के पास छबिलापुर मोर से हरियाली की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

B. वैकल्पिक मार्ग (Alternative Route):-

✓पटना एवं बिहारशरीफ से आने वाली गाड़ी जिसे नवादा जानी है वह पंडितपुर गुमटी रेलवे कांसिग पार कर बायें मुड़कर Ordinance Factory (आयुध कारखाना) बाईपास होते हुए गिरियक होकर नवादा की ओर जाएगी।

✓पटना एवं बिहारशरीफ से आने वाली गाड़ी जिसे राजगीर की ओर जाना है। वह पंडितपुर ROB से U-turnलेकर नाहूब मोड़ से छबिलापुर बाईपास की ओर जाएगी।
✓गया, हिसुआ, नवादा से आने वाली छोटी गाड़ियों यथा तीन, चक्का, चार चक्का गाड़िया नारदीगंज से दाहिने मुड़कर ग्राम पकड़िया होते हुए पकड़िया मोड़ से खराट होकर बिहारशरीफ पटना की ओर एन०एच. 31 से जाएगी।
✓नवादा एवं गया से हिसुआ की ओर आने वाली बड़ी वाहनों को बाबा का ढाबा से गिरियक की ओर मोड़ जाना है।
✓छबिलापुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पिल्खी बाईपास से नाहुब मोड़ होते हुए बिहारशरीफ की ओर जाएग

C. ड्रॉप गेट (Drop Gate) :-
✓आयुध फैक्ट्री गेट नंबर 02 के पास
✓छबिलापुर मोड़ (छबिलापुर के तरफ जाने वाली सड़क के पास
✓छबिलापुर मोड़ (राजगीर बाजार की तरफ जाने वाली सड़क के पास)
✓होटल महाराजा के पास
✓अम्बेदकर चौक
✓वीरायतन मोड़
✓पाण्डु पोखर पार्किंग स्थल ।
✓मार्क्सवादी नगर जाने वाली सड़क के किनारे।
✓एस०एच. 71 से इंडो हॉक होटल के तरफ जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवरब्रीज के पास
✓वनगंगा, जय प्रकाश उद्यान
✓पंडितपुर ROB के नीचे बाईपास मोड़
✓नाहुब मोड़
✓बाईपास मोड़ पिल्खी ग्राम
✓ हरियाली मोड़

D. पार्किंग स्थलः-
✓ P1-हॉकी मैदान ग्राउंड
✓ P2- मेला मैदान
✓P3-PTJM College मैदान
✓ P4- आर०डी०एच. स्कूल मैदान