• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: नालन्दा डी एम कीअध्यक्षता में नालंदा में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित….

Bykhabretv-raj

Dec 29, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

नालन्दा डी एम कीअध्यक्षता में नालंदा में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को श्री कुंदन कुमार ,जिला पदाधिकारी , नालंदा की अध्यक्षता में जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी / गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला जनता दरबार की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के अंत तक जिला जनता दरबार के शत-प्रतिशत लंबित मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण,अनपढ़ आवेदकों की समस्याओं का सुगमता से निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, कार्यालयों में समस्या निदान हेतु आए आवेदकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि नालंदा जिले को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनुपयोगी भूमि, जहां फसल नहीं उगती है, ग्राउंड लेवल पर वैसे भूमि चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि छोटे बड़े औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सके ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर पर्यटन स्थल को चिन्हित करें एवं यथाशीघ्र प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने कहा कि नव नालंदा बिहार के समीप अवस्थित लेक में वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा विकसित की जाएगी ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालय में खाली पदों के रिक्तियां की सूचना यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप के लिए एनओसी से संबंधित लंबित मामले का निष्पादन संबंधित विभाग यथाशीघ्र निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे ।

भूमि विवाद से संबंधित परिवाद की संख्या 392 में से 296 को निष्पादित किया जा चुका है, निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यथाशीघ्र शेष मामले निष्पादन करेंगे, साथ ही निष्पादन गूगल सीट में अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे ।

कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, नालंदा को निर्देशित किया गया कि जिलांतर्गत पईन ,आहर की सूची (प्रखंड, पंचायत एवं स्थल नाम सहित) के अनुसार अतिक्रमण मुक्त करना सुनिश्चित करेंगे ,ताकि सिंचाई के लिए निर्वाध रूप से खेत तक पानी पहुंचाई जा सके ।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, नालंदा को विद्यालयों की आधारभूत संरचना से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कराने का निर्देश दिया गया। इसमें अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की आवश्यकता वाले विद्यालय, जर्जर भवन एवं जर्जर वर्ग कक्ष वाले विद्यालयों का विवरण, तथा बेंच-डेस्क की कमी वाले विद्यालयों की सूची शामिल होंगे, संबंधित प्रधानाचार्य से प्राप्त करेंगे ।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कनीय अभियंता, BMSICL को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि के आलोक में मॉडल नक्शे में आवश्यक संशोधन के लिए विभाग से समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संदिग्ध राशन कार्ड मामलों में अविलंब संबंधित लाभुकों को नोटिस निर्गत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही e-KYC में तेजी लाने तथा किसी भी राशन कार्ड आवेदन को एक्सपायर न होने देने का निर्देश दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह से संबंधित लंबित मामला निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही कुष्ठ रोग प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर कंबल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कल्याण विभाग की समीक्षा में आवासीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों का योगदान सुनिश्चित कराते हुए पठन-पाठन प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।

भू-अर्जन से संबंधित मामलों में बिहारशरीफ नगर निगम, राजगीर नगर परिषद एवं हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में शवदाह गृह निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए अनुपयोगी (cultivate barren) भूमि चिन्हित कर उसके आस-पास से गुजरने वाले हाईवे एवं पथों का डायग्राम तैयार करने को कहा गया।

सालेपुर–बेलौआ बौद्ध सर्किट पथ परियोजना के संबंध में वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम को मौजावार समस्या का विस्तृत डायग्राम प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। वहीं इस्लामपुर में धोवा पुल के पुनर्निर्माण हेतु बिजली शिफ्टिंग का प्राक्कलन आपसी समन्वय से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर द्वारा बताया गया कि जू-सफारी के पास बने स्पीड ब्रेकर को दुरुस्त कर दिया गया है ।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी कार्य विभागों को बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं एवं अंतर्विभागीय समन्वय से जुड़े मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे ।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करते हुए अगली साप्ताहिक समन्वय बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अपर समाहर्ता , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आईटी मैनेजर ,शिक्षा, स्वास्थ्य , कृषि,आईसीडीएस , के पदाधिकारी गण, संबंधित कार्यपालक अभियंता , सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी गण आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।