शंकरडीह शाखा डाकघर, परवलपुर में डाक चौपाल का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड अंतर्गत शंकरडीह शाखा डाकघर में डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था।
डाक चौपाल के दौरान डाक विभाग की प्रमुख सेवाओं जैसे स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवा, आधार केंद्र, खाता खोलो अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) खाता सहित अन्य बचत योजनाओं पर विशेष शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम में डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार, डाक निरीक्षक (केंद्रीय) श्री विकास राय, डाक निरीक्षक (दक्षिणी) श्री रामाशीष प्रसाद, पोस्टमास्टर श्री संतोष कुमार एवं स्थानीय वार्ड पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कुल 1600 बचत खाते, 58 सुकन्या समृद्धि खाते, 29 आईपीपीबी खाते खोले गए। इसके साथ ही 15 नए आधार कार्ड, 20 आधार अपडेट एवं 30 बाल आधार बनाए गए।
डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि डाक विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। डाकघर आज बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं वार्ड पार्षदों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।
