नालन्दा के सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज होंगे। इसके लिए जांच की प्रक्रिया शुरू….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज होंगे। इसके लिए जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगरनौसा स्थित गौतमबुद्ध महाविद्यालय व अस्थावां के मालती स्थित डॉ. अर्जुन प्रसाद सिन्हा डिग्री कॉलेज का मंगलवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की टीम ने जांच किया।
जांच टीम में शामिल कॉलेज इंस्पेक्टर कृष्णनंदन प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुत ही उपयोगी है। आने वाले समय में इसकी सार्थकता दिखेगी। अब सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाने हैं।
आगे इस अवसर प्रो. राजीव रंजन ने कहा कि इसके लिए कॉलेजों ने आवेदन देना शुरू किया है। आवेदन मिलने पर कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक माहौल, प्रयोगशाला, कर्मियों की संख्या, भवनों की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है।

डीन कमल बौद्ध ने कहा कि इस पूरी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी और इसके बाद सब कुछ मानक के अनुसार पाए जाने पर उस कॉलेज को संबद्धता (एफिलिएशन) मिल सकता है।
आगे डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि इससे युवा उच्च शिक्षा आसानी से ले सकेंगे।
मौजूदा समय में पैसों की कमी व दूरी के कारण गरीब घरों के बच्चे डिग्री तक की पढ़ाई नहीं कर पाते थे। वैसे लोगों को काफी सुविधा होगी।
इस टीम में कॉलेज इंस्पेक्टर कृष्णानंदन प्रसाद, प्रो. राजीव रंजन, डीन कमल बौद्ध व डॉ. अखिलेश कुमार शामिल थे।
