जिले के सभी प्रखंडों में शीत लहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया गया..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिलेभर में पड़ रही भीषण शीत लहर एवं नये साल को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नालंदा द्वारा आम जनमानस, विशेषकर असहाय, निराश्रित एवं वृद्ध की सुरक्षा हेतु सतत एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री कुंदन कुमार , जिलाधिकारी , नालंदा के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में शीत लहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया गया।
शीत लहर के मद्देनज़र सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा 1419 तथा विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों द्वारा 3685 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।

अलाव नियमित रूप से जलाए जा रहे हैं तथा इसकी सतत निगरानी संबंधित पदाधिकारियों एवं नगर निकाय कर्मियों द्वारा की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि शीत लहर से प्रभावित व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, अनावश्यक रूप से खुले में न रहें तथा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सूचना निकटतम प्रशासनिक इकाई को दें, ताकि समय रहते सहायता प्रदान की जा सके। शीत लहर से संबंधित किसी भी सहायता हेतु आम नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, नालंदा (24×7) के दूरभाष संख्या 6112-233168 पर संपर्क कर सकते हैं।
