बिहार शरीफ विधानसभा के विधायक देगे शहरवाइियों को नववर्ष पर करोड रुपए के योजनाओं का उपहार….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नववर्ष 2026 के पहले ही दिन विधायक डॉ सुनील कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र वासियों को करोड़ों रूपए की लागत की योजनाओं का शुभारंभ कर नववर्ष का उपहार देते हुए जनता की आशाओं से ज्यादा विकास करने का संकल्प लिया। बिहारशरीफ विधानसभा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ सुनील कुमार 01 जनवरी को दो योजनाओं का निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजनान्तर्गत कुल राशि 63,44,946 रूपए के लागत से बिहार शरीफ के अलीनगर, वार्ड -46 में नवनिर्मित सामुदायिक भवन के सामने सरकारी भूमि की सुपूर्ण घेराबंदी के साथ जमीन पर पेभर ब्लॉक का कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसी वार्ड अंतर्गत मीरगंज में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजनान्तर्गत 73,26,508 रूपए की लागत से बजरंगबली मंदिर के निकट गैरमजरूआ भूमि पर विद्युत शौचालय एवं पेयजल सहित सामुदायिक भवन का निर्माण का शुभारंभ कर मुहल्ले वासियों को उपहार स्वरूप भेंट कर चुनाव से पहले जनता से किया अपना वादा पूरा करेंगें। इस अवसर पर विधायक डॉ सुनील कुमार ने अंग्रेजी कामकाजी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की समस्याओ की समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। नए साल के पहले ही दिन हमें यह सुअवसर प्राप्त हो रहा है। इन दोनों योजनाओं के शुभारंभ के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। जनता की सेवा में निरंतर लगे रहना ही हमारा उद्देश्य है, अंग्रेजी कामकाजी नववर्ष सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए ईश्वर से मेरी यही कामना है।
