• Mon. Sep 28th, 2026

#ख़बरें Tv: नालंदा में 30 सितंबर से शुरू होगी त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27…..

Bykhabretv-raj

Sep 28, 2026

 

 

 

 

 

​नालंदा में 30 सितंबर से शुरू होगी त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27: उप विकास आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा…

​

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ (नालंदा): बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के आलोक में नालंदा जिले में त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 30 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल एवं सुगम संचालन हेतु आज सोमवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त, नालंदा सुश्री सारा अशरफ की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय आयोजन समिति’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन से जुड़ी प्रशासनिक, तकनीकी एवं बुनियादी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
​प्रतियोगिता का आयोजन जिले के 6 प्रमुख स्थलों पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (बालक एवं बालिका) संवर्ग में किया जाएगा।

​प्रमुख आयोजन स्थल एवं खेल विधाएं:
​दीपनगर स्टेडियम, दीपनगर: एथलेटिक्स (30 सितंबर से 2 अक्टूबर), कबड्डी (30 सितंबर से 2 अक्टूबर), खो-खो (30 सितंबर से 2 अक्टूबर), वॉलीबॉल (1 से 2 अक्टूबर), रग्बी (2 अक्टूबर) एवं कुश्ती-बालक (2 अक्टूबर)।
​किसान कॉलेज, सोहसराय: वुशु (30 सितंबर), कराटे (1 अक्टूबर), ताइक्वांडो (2 अक्टूबर), योगा (2 अक्टूबर) एवं शतरंज (2 अक्टूबर)।
​नालंदा हेल्थ क्लब, एतवारी बाजार: बैडमिंटन एवं भारोत्तोलन (1 अक्टूबर)।
​सोगरा हाई स्कूल, बिहार शरीफ: फुटबॉल (30 सितंबर) एवं हैंडबॉल (1 अक्टूबर)।
​+2 उच्च विद्यालय, पतासंग (रहुई): क्रिकेट-बालक एवं बास्केटबॉल (2 अक्टूबर)।
​मोगल कुआँ चौक से नया रहुई रोड: साइकिलिंग (30 सितंबर)।

खेलों के निष्पक्ष और सुगम संचालन हेतु जिला खेल पदाधिकारी के संयोजन में समिति का गठन होगा, जिसमें लगभग 60 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
​सभी आयोजन स्थलों पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहार शरीफ द्वारा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
​खिलाड़ियों के चोटिल होने की स्थिति में त्वरित प्राथमिक उपचार हेतु सिविल सर्जन नालंदा द्वारा सभी स्थलों पर डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाओं और एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
​लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल के टैंकर तथा नगर निगम, बिहार शरीफ द्वारा मैदानों के समतलीकरण, साफ-सफाई और सचल शौचालय (मोबाइल टॉयलेट) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
​चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ियों के सत्यापन हेतु आवश्यकतानुसार आधार पर्यवेक्षक भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे।