• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: गाजे बाजे के साथ हत्या के आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाया गया…

Bykhabretv-raj

Jan 8, 2026

गाजे बाजे के साथ हत्या के आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाया गया…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 #ख़बरें Tv: : दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को धर्मपुरा गांव में गाजे-बाजे के साथ पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पूनम कुमारी के घर इस्तेहार चिपकाया।
बताया गया कि करीब दो महीने पूर्व धर्मपुरा गांव में दहेज की मांग को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात को लेकर परिजनों ने सूरज कुमार, कौशल सिंह उर्फ बोमड़ सिंह, पूनम कुमारी, काजल कुमारी और रही कुमार को मुख्य अभियुक्त बनाया था।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार एवं कौशल सिंह उर्फ बोमड़ सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

 

हालांकि, पूनम कुमारी, काजल कुमारी और रही कुमार लगातार फरार चल रहे हैं। कुल पांच आरोपियों में से तीन के फरार रहने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस दल धर्मपुरा गांव पहुंचा और फरार अभियुक्ता पूनम कुमारी के घर पर विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया। साथ ही मुनादी कर यह चेतावनी दी गई कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि धर्मपुरा गांव में आरोपित के घर इस्तेहार चिपकाया गया हैं।