• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में भव्य काव्य-संध्या…

Bykhabretv-raj

Jan 9, 2026

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में भव्य काव्य-संध्या और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का होगा आयोजन..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना,विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहित्य कुंज, राँची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 10-01-2025 को पाटलिपुत्र परिषद, चौक, पटना सिटी में एक भव्य काव्य-संध्या और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कविवर सुरेन्द्र के ज्येष्ठ सुपुत्र तुषार कांति ने बताया कि इस कार्यक्रम में कविवर सुरेन्द्र के काव्य-ग्रंथ ‘विष-बाण’, उनकी सुपुत्री मनीषा सहाय सुमन द्वारा साहित्य संवाहक पत्रिका का उन पर आधारित विशेषांक तथा उनके सुपुत्र पीयूष कांति के ग़ज़ल-संग्रह ‘तिश्नगी रह गई’ का लोकार्पण तथा एक कवि-सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी करेंगे तथा कमलनयन श्रीवास्तव, प्रेम किरण, गोरख प्रसाद मस्ताना, मधुरेश शरण, डा. आरती कुमारी समेत कई प्रख्यात कवि-कवयित्रियां काव्य-पाठ करेंगे।