“वी बी जी -राम जी” योजना पुराने मनरेगा से अधिक प्रभावी, 125 दिनों की रोजगार की गारंटी, मजदूरों को हर सप्ताह राशि की भुगतान: डा सुनील कुमार..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: केन्द्र सरकार की नई पहल “जी- राम जी” कानून पर भारतीय जनता पार्टी,नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहार शरीफ परिसदन में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री सह विधायक डा सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए “जी राम जी कानून एवं बिहार शरीफ के विकास को लेकर उन्होंने अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि यह योजना विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। विधायक डा सुनील कुमार ने बताया कि विपक्ष को प्रभू श्री राम के नाम से चिढ़ है और वह इसपर बेतुका राजनीति कर रही है, जबकि इस योजना का पूरा नाम विकसित भारत गारंटी फार रोजगार, आजीविका एंड मिशन (ग्रामीण) है। उन्होंने कहा कि यह योजना पुरानी मनरेगा से अधिक प्रभावी है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सरकारों में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर योजनाओं का नाम रखा जाता था। 2006 से 2014 तक मनरेगा पर जितना खर्च नहीं हुआ उससे अधिक हमारी सरकार ने खर्च किया है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना और दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से गरीबों का जीवन स्तर सुधरा है। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बोलते हुए विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि वे गरीब व्यवसायियों एवं फुटकर विक्रेताओं के साथ हैं। उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया कि केवल हटाने से काम नहीं चलेगा बल्कि उन्हें बसाना भी होगा। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर अवस्थित सरकारी जमीनों पर मल्टीप्लेक्स वेंडिंग जोन बनाने की बात कही। जिसमें नीचे पार्किंग हो और ऊपर सब्जी फल की दुकानें। इससे ग्राहकों एक ही जगह पर सारा सामान मिलेगा और सड़क पर जाम भी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन शहर के भीतर हो न कि शहर से बाहर। उन्होंने कहा कि सरकारी बस स्टैंड में वर्ल्ड क्लास मॉल। शहर की विकास पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी बस स्टैंड के पास लगभग चार एकड़ जमीन है, उन्होंने कहा कि यहां वर्ल्ड क्लास मॉल बनाया जाए।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल, डा अशुतोष कुमार, साबो देवी,नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार,राजू माहुरी, प्रवीण सिंह, रंजू कुमारी, जिला मिडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन, सोनू कुमार हिंदू,अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, जिला आई टी सेल संयोजक अमित शान, प्रणव कुमार सिन्हा, धीरज पाठक ,बिहार शरीफ नगर उत्तरी अध्यक्ष संदीप कुमार, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी अध्यक्ष अविनाश कुमार, राजीव कुमार, मनष्वी शर्मा, रंजीत कुमार रंजन,आलोक रंजन, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
