• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: भारतीय जनता पार्टी,नालंदा के जिला मंत्री ने बिहार शरीफ विधानसभा विधायक को दिया ज्ञापन…

Bykhabretv-raj

Jan 9, 2026

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी,नालंदा के जिला मंत्री ने बिहार शरीफ विधानसभा विधायक को दिया ज्ञापन…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा बिना वेंडिंग जोन बनाए गरीब फुटकर विक्रेताओं को उजाड़ने, उनका सामान जब्त करने के विरोध में गुरुवार को बिहार शरीफ परिसदन में भारतीय जनता पार्टी,नालंदा के जिला मंत्री अमरेश कुमार ने बिहार शरीफ विधानसभा विधायक डा सुनील कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए बिहार शरीफ नगर निगम को गरीबों पर की जा रही इस अमानवीय कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, डा अशुतोष कुमार,नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री राजू माहुरी, सोनू कुमार हिंदू, अमित शान,राजीव कुमार, आलोक रंजन, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देशभर के गरीब फुटकर विक्रेताओं का सर्वे करवाकर “फुटकर विक्रेता कानून -2014” को लागू किया जिसके अंतर्गत फुटकर विक्रेताओं को कई कानूनी अधिकार दिए गए। इसी कानून के तहत वेंडिंग जोन निर्माण की व्यवस्था एक महत्वपूर्ण अधिकार है जो कि देशभर के गरीब फुटकर विक्रेताओं, ठेला, खोमचे वालों के लिए एक विशेष अधिकार है। इसके तहत नगर निगम को ऐसे गरीब फुटकर विक्रेताओं को जो सड़क किनारे अपनी रोजी रोटी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं उन्हें स्थानांतरित करने से पहले वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें व्यवस्थित करना होगा। बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा भी ऐसे दुकानदारों का सर्वे करवाकर लगभग तीन हजार फुटकर विक्रेताओं को परिचय पत्र एवं उक्त स्थानों पर अपना व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र बांटा गया एवं कोरोना काल के बाद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर निगम परिसर में कैंप लगाकर लोन उपलब्ध करवाया गया। पिछले 11 वर्षों से लगातार विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर विक्रेताओं को व्यवस्थित करने का वादा किया जा रहा है परंतु आज तक एक भी वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में अचानक शहर के हजारों गरीब फुटकर विक्रेताओं को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर उन्हें उजाड़ना, उनके सामानों को जब्त कर लेना, ठेलों और जो भी पूंजी हो सबको कूड़ा-करकट की तरह निगम के ट्रैक्टर में लाद कर लें जाना, यह बिल्कुल अमानवीय एवं बर्बर कार्रवाई है। यदि इस समस्या का स्थाई समाधान करना है तो नगर निगम को सबसे पहले सरकारी जगहों पर विभिन्न जगहों पर वेंडिंग जोन निर्माण कर स्थानीय फुटकर विक्रेताओं को व्यवस्थित करना होगा। बिना वेंडिंग जोन बनाए उन गरीबों पर अत्याचार न हो, जब तक वेंडिंग जोन निर्माण न हो तब तक अस्थायी रूप से जहां पर जो फुटकर विक्रेता अपना रोजगार कर रहे हैं, सड़क किनारे सफेद लाइन के भीतर दो तीन फीट पीछे उन्हें अपना रोजगार चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए। आखिर गरीबों को भी सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार है। फुटकर विक्रेता कानून -2014 का अनुपालन हो। मौके पर विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी विकास के मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। हमारे लिए एक एक व्यक्ति महत्वपूर्ण है किसी भी गरीब को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। शहर के फुटकर विक्रेताओं को विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित करने की योजना के साथ नगर आयुक्त एवं संबंधित पदाधिकारीगण के साथ हमारी वार्ता हो रही है। शहरवासियों को जाम की समस्या एवं शहर के हजारों फुटकर विक्रेताओं,ठेला खोमचे लगाकर अपना रोजगार करने वालों की समस्याओं का शीघ्र ही निदान जाएगा।