• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: एस डी एम ने बिहार शरीफ प्रखंड में विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण….

Bykhabretv-raj

Dec 23, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एस डी एम ने बिहार शरीफ प्रखंड में विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 23/ 12/2025 को अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ के द्वारा बिहार शरीफ प्रखंड में अवस्थित विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। सभी कर्मी का नेम प्लेट नहीं लगा पाया गया।
मनरेगा कार्यालय बिहार शरीफ के निरीक्षण में कार्यालय परिसर में काफी गंदगी पाया गया ।इस संबंध में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बिहार शरीफ को निर्देश दिया गया कि कार्यालय परिसर की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। अंचल अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में अभिलेखागार में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब पाए गए। इस संबंध में राजस्व अधिकारी, बिहार शरीफ से पूछे जाने पर उनके द्वारा संतोषजनक प्रति उत्तर नहीं दिया गया। अंचल अधिकारी बिहार शरीफ को निर्देश दिया गया कि अभिलंब अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे।
प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय बिहार शरीफ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में मात्र एक छात्र उपस्थित पाए गए। इस संबंध मे प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण किया गया है।
अंचल कार्यालय के कर्मी कक्ष के निरीक्षण में सभी कर्मी के पास नेम प्लेट एवं कर्तव्य तालिका नहीं लगा पाया गया। कैश बुक, कर्म पुस्तिका, अद्यतन नहीं पाया गया।
प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में आगत-निर्गत पंजी विधिवत संधारित नहीं पाया गया। प्रखंड जनता दरबार से संबंधित आवेदन पत्र की मांग प्रखंड समन्वयक से किए जाने पर उनके द्वारा उपस्थापित नहीं किया गया। पंचायत सचिव प्रहलाद सिंह ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां का बायोमेट्रिक उपस्थिति विवरणी की मांग की गई उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।
बाल विकास बाल विकास परियोजना कार्यालय बिहार शरीफ सदर के निरीक्षण में उपस्थित कमी के द्वारा बताया गया कि पूर्व लिपिक के द्वारा रोकर वही का प्रभार आज तक नहीं दिए जाने के कारण कैश बुक अद्यतन नहीं किया गया है इस संबंध में निर्देशित किया गया कि दो दिनों के अंदर संबंधित कर्मी से रोकड़ बही का प्रभार प्राप्त करेंगे।